40 हजार करोड़ केंद्र को वापस करने को लेकर महा घमासान

0

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह आरोप गलत जानकारी के आधार पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ किसानों को 5 हजार करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया था।



मुंबई, 02 दिसम्बर (हि स )।  केंद्रीय पूर्व मंत्री अनंत हेगड़े की ओर से किए गए एक ट्वीट ने राज्य की राजनीति में उछाल ला दिया है। भाजपा नेता अनंत हेगड़े ने उस ट्वीट में कहा था कि देवेंद्र फडणवीस को पता था कि उनके पास बहुमत नहीं है। फिर भी उन्होंने अजीत पवार को लेकर 80 घंटे की सरकार बनायी और केंद्र सरकार का 40 हजार करोड़ रुपये केंद्र के खाते में स्थानांतरित कर दिया। हेगड़े ने यह भी कहा है कि फडणवीस ने यह सब इसलिए किया ताकि राज्य में स्थापित होने वाली महाविकास आघाड़ी इस निधि का दुरुपयोग न कर सके।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि अनंत हेगड़े केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसलिए उनका ट्वीट पर दिया गया बयान झूठा नहीं हो सकता है। देवेंद्र फडणवीस ने अगर राज्य का विकास फंड वापस लौटाया होगा तो यह राज्य की जनता के साथ अन्याय ही है।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि यह खबर बहुत बुरी है। राज्य में केंद्र सरकार की ओर से आया विकास फंड अगर इस तरह से लौटाया गया है तो यह महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह आरोप गलत जानकारी के आधार पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ किसानों को हजार करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया था। कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहने पर उन्हें नीतिगत निर्णय नहीं लेने का कानूनी बंधन था। फडणवीस ने 80 घंटे के कार्यकाल के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। सोशल मीडिया में देवेंद्र फडणवीस के बारे में तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *