सड़क पर तड़पते घायल युवक को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने काफिले की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

0

घायल युवक शुभम पटेल (25 वर्ष) एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। घटना के समय शुभम लालघाटी से वीआईपी रोड होते हुए अपने घर की ओर लौट रहा था।



भोपाल, 02 दिसम्बर (हि.स.)। सत्ता जाने के बाद भी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता आज भी लोगों में कम नहीं हुई है। हर कोई उनकी सादगी और व्यवहार कुशलता का कायल है। शिवराज भी एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्यार जताते रहते हैं। यही वजह है कि कई बार शिवराज को खुलकर लोगों की मदद करते देखा गया है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब पूर्व सीएम शिवराज ने अपना काफिला रुकवाकर सड़क पर पड़े एक घायल युवक की मदद को पहुंचे और सही समय पर उसे अस्पताल पहुंचाया।
दरअसल, रविवार रात आठ बजे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लालघाटी की तरफ से लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे भीड़ लगी हुई है। शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया और वहां पहुंचकर देखा तो पता चला कि एक युवक की बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक शुभम पटेल (25 वर्ष) एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। घटना के समय शुभम लालघाटी से वीआईपी रोड होते हुए अपने घर की ओर लौट रहा था। इस हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। एंबुलेंस को आने में देरी होने के कारण शिवराज ने बिना देरी किए अपने काफिले की एक कार से उसे अस्पताल पहुंचाया। सही समय पर इलाज मिलने के बाद डॉक्टरों ने शुभम की हालत खतरे से बाहर बताई है। घायल शुभम की मदद करके एक बार फिर शिवराज ने मनावता की मिसाल पेश की है और प्रदेश के बच्चों का मामा होने का फर्ज निभाया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *