बुर्किना फासो में चर्च में गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

0

साल 2015 से आतंकी हमलों में अब तक 500 लोगों की जान चली गई है जिनमें 200 सुरक्षाबलों के लोग भी मरने वालों में शामिल हैं।



ओगादोगू, 02 दिसम्बर (हि.स.)। बुर्किना फासो के पूर्वी क्षेत्र में रविवार को एक चर्च में हुई गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं।

यह घटना चर्च में पूजा के दौरान हुई। क्षेत्रीय गर्वनर कर्नल साइडू सानू ने एक रीलिज में बताया कि गोलीबारी कोमोंगजारी प्रांत के फुटौरा डिपार्टमेंट के हनटूकूरा टाउन में हुई जो बुर्कीना फासो बॉर्डर विद नाईगर के पास है।

उल्लेखनीय है कि बुर्किना फासो में खराब सुरक्षा स्थिति के कारण लगातार हमले हो रहे हैं। साल 2015 से आतंकी हमलों में अब तक 500 लोगों की जान चली गई है जिनमें 200 सुरक्षाबलों के लोग भी मरने वालों में शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *