कांग्रेस नेता दिग्विजय की रमन सिंह संग गुप्त बैठक, चर्चाओं का दौर शुरू

0

काफी लंबे समय के बाद हुई दो दिग्गजों की इस बैठक के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि दो नेताओं की यह एक औपचारिक बैठक थी।



रायपुर, 30 नवम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ताजा घटनाक्रम के बीच शनिवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से मुलाकात की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रमन सिंह से मिलने उनके रायपुर आवास पर पहुंचे। शनिवार शाम को लगभग आधे घंटे तक हुई इस मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में नई तरह की चर्चाएं शुरू हो रही है। हालांकि भाजपा ने इस मुलाकात को औपचारिक बताया है। काफी लंबे समय के बाद हुई दो दिग्गजों की इस बैठक के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि दो नेताओं की यह एक औपचारिक बैठक थी। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर कभी कभी पक्ष-विपक्ष के नेता भी आपस में मिलते रहते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इसका कोई राजनीतिक मतलब ना निकालें। लेकिन दो धुर विरोधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अचानक इस गुप्त बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति में कई तर की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल चल रही है। वहीं, दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद से ही देश और प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर चल रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *