सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत

0

फिल्म लव यात्री के नाम पर आपत्ति जताने वाले केस में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।



नई दिल्ली, 29 नवम्बर (हि.स.)। अभिनेता सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। फिल्म लव यात्री के नाम पर आपत्ति जताने वाले केस में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। गुजरात में दर्ज केस में फ़िल्म का नाम नवरात्रि से मिलता हुआ रखने और त्योहार को गलत तरीके से दिखाने के लिए केस दर्ज हुआ था। सलमान इस फ़िल्म के निर्माता थे।

27 सितम्बर,2018 को कोर्ट ने इस फिल्म को लेकर किए गए केस पर कोई भी कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी। तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि फ़िल्म के नाम या विषय को लेकर न केस दर्ज हो, न पहले से दर्ज केस में कार्रवाई हो।

सलमान खान के बहनोई आयुष फ़िल्म के हीरो हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट ने सलमान खान समेत फिल्म के सभी एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *