टेक्सास: केमिकल फैक्टरी में विस्फोट, 3 घायल

0

प्रशासन ने फैक्टरी के इर्दगिर्द चार मील के दायरे में लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश  दे दिए हैं, जिसमें पोर्ट नीच और पड़ोसी ग्रूव, नीद लैंडलैंड और पोर्ट आर्थर का हिस्सा शामिल है।



ह्युस्टन, 28 नवम्बर (हि.स.)। टेक्सास में ह्युस्टन शहर के बाहरी इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में बुधवार की सुबह और फिर दोपहर के समय विस्फोट होने के कारण कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं। प्रशासन ने फैक्टरी के इर्दगिर्द चार मील के दायरे में लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश  दे दिए हैं, जिसमें पोर्ट नीच और पड़ोसी ग्रूव, नीद लैंडलैंड और पोर्ट आर्थर का हिस्सा शामिल है।
ताज़ा जानकारी के अनुसार पोर्ट सिटी नेचेस में  पहला विस्फोट बुधवार तड़के दो बजे फिर इसके कुछ घंटे बाद हुआ। इसमें अभी तक तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पोर्ट सिटी के चारों ओर पूरे आसमान में धुंआ छा गया है। ह्युस्टन से नब्बे मील दूर नेचेस पोर्ट सिटी के इर्द गिर्द अनेकानेक ज्वलनशील केमिकल स्टोरों के कारण सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को  कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट इतना तगड़ा था कि आसपास के घरों के दरवाज़े उखड़ गए। खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। हिदायत में कहा जा रहा है कि और विस्फोट हो सकते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *