राज्यसभा उपचुनाव : उप्र से अरुण सिंह और कर्नाटक से राममूर्ति को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

0

केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों राज्यों में राज्यसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार के बाद सूची जारी कर दी।



नई दिल्ली, 27 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की एक-एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों राज्यों में राज्यसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार के बाद सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश से भाजपा महासचिव अरुण सिंह के साथ ही कर्नाटक से केसी राममूर्ति को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तजीन फातमा ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए राज्यसभा से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद एक सीट खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव हो रहा है। वहीं कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य रहे कांग्रेस नेता केसी राममूर्ति के भाजपा में शामिल होने से यह सीट रिक्त हो गई थी। भाजपा ने केसी राममूर्ति को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। राममूर्ति का कार्यकाल 30 जून,2022 को और आजम खान की पत्नी फातमा का कार्यकाल 25 नवम्बर,2020 को समाप्त होने वाला था। चुनाव आयोग ने इन दोनों सीटों पर 12 दिसम्बर को मतदान की तारीख घोषित कर दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *