अफगान एयरफोर्स ने हवाई हमलों में ढेर किये नौ तालिबानी आतंकी

0

काबुल, 26 नवम्बर (हि.स.)। अफगान एयरफोर्स द्वारा पूर्वा लगमान प्रांत में सोमवार देर रात किए गए हवाई हमलों में नौ तालिबानी आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। अफगान के विशेष बलों ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

अफगान नेशनल आर्मी और स्पेशल ऑपरेशन कॉर्प्स को आंतकियों के पड़ोसी अलींगार जिले में होने की जानकारी मिलने के बाद हमले किए गए। इन हमलों में नौ आतंकी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि राजधानी काबुल से 90 किलोमीटर पूर्व में लगमान के कुछ हिस्सों में आतंकवादी सक्रिय हैं। तालिबानी आतंकी संगठन ने अभी तक इन हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *