जडेजा को दौड़ में पछाड़ पाना असंभव : कोहली

0

कोहली ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। इसी का नतीजा है कि उन्हें दुनिया के सबसे फिट एथलीट्स में शामिल किया जाता है।



नई दिल्ली, 25 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली न सिर्फ बैटिंग बल्कि फिटनेस में भी बेस्ट हैं। कोहली ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। इसी का नतीजा है कि उन्हें दुनिया के सबसे फिट एथलीट्स में शामिल किया जाता है। हालांकि उनकी नजर में रवींद्र जडेजा उनसे बेहतर फिटनेस रखते हैं और रनिंग में भी काफी तेज हैं। इस बात का खुलासा कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए किया है।
दरअसल, कोहली ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे रिषभ पंत और रविन्द्र जडेजा के साथ रनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में जडेजा उनसे आगे निकलते दिख रहे हैं। कोहली ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ”मुझे ग्रुप कंडीशनिंग करना पसंद है और जब जड्डू (रविन्द्र जडेजा) ग्रुप में हो तो उसे पछाड़ना लगभग असंभव है।”
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने रविवार को कोलकाता में खेले गए अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी एवं 46 रनों हरा दिया। इसके साथ भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला को 2-0 से अपने नाम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *