मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कार्यभार संभाला

0

मंत्रालय में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर कामकाज शुरु कर दिया है। 



मुंबई, 25 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को सुबह मंत्रालय में जाकर पदभार संभाल लिया। इसके बाद मंत्रालय में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर कामकाज शुरु कर दिया है।
सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मंत्रालय पहुंचे। मंत्रालय में आयोजित महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने सरकार चलाने  का कामकाज शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *