गुजरात पुलिस नित्यानंद आश्रम से गायब दोनों लड़कियों को इंटरपोल की मदद से खोजेगी

0

नित्यानंद आश्रम से लापता दोनों बेटियों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है इसलिए गुजरात पुलिस ने इंटरपोल से संपर्क किया है।



अहमदाबाद, 25 नवम्बर (हि.स.)। नित्यानंद आश्रम को लेकर विवाद दिनों-दिन गहराता ही जा रहा है। पुलिस इतने दिनों से लापता लड़की और जनार्दन शर्मा की बेटी नित्यानंदिता के साथ वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर रही है हालांकि पुलिस को यह नहीं पता है कि लड़की कहां से बात कर रही है। नित्यानंद आश्रम से लापता दोनों बेटियों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है इसलिए गुजरात पुलिस ने इंटरपोल से संपर्क किया है।
गुजरात पुलिस का कहना है कि आश्रम से गायब लड़कियों नित्यानंदिता और लोपामुद्रा की लोकेशन मिलना मुश्किल है क्योंकि ये लड़कियां वीडियो कॉलिंग कर रही हैं। इसलिए पुलिस ने आव्रजन विभाग से यह पता लगाने को कहा है कि क्या नित्यानंदिता विदेश गई है। यह पता चला है कि नित्यानंदिता 5 नवम्बर को सोनौली बॉर्डर होते हुए बायरोड नेपाल पहुंची थी। इसलिए संभावना है कि नित्यानंदिता नेपाल होते हुए दूसरे देश चली गई हो। गुजरात पुलिस ने सीआईडी ​​क्राइम की मदद से इंटरपोल से संपर्क करने और उनकी मदद लेने का फैसला किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *