लेडी गैंग के साथ पार्टी करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना

0

बॉलीवुड में आए दिन सेलिब्रिटीज के पार्टी लुक्स सामने आ रहे हैं। अक्सर उनको वीकेंड पर कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा एक छत के नीचे दिखाई दी। दोनों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। इनके अलावा कई बॉलीवुड क्वींस पार्टी एन्जॉय करते नजर आई। सेलिब्रिटी मैनेजर रोहिणी अय्यर ने मुंबई में अपने जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन किया था। प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ, कृति सेनन, एकता कपूर, ताहिरा कश्यप और नुसरत भरूचा सहित कई सेलेब्स ने पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रियंका ने पार्टी के लिए पीले रंग की टॉप और पैंट पहन रखी थी, वहीं कैटरीना एक शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एकता ने कैप्शन लिखा-‘फेब गर्ल्स विथ मी।’ फोटो में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, कृति सेनन, एकता कपूर, नुसरत भरूचा, हुमा कुरैशी और आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप नजर आ रही हैं।
फोटो में सभी एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते दिखाई दे रही हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ कैटरीना और प्रियंका ने भी एक साथ पोज दिया। कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा-‘गर्ल्स’
फोटो को देखकर लगता है प्रियंका, कैटरीना और सलमान की दोस्ती में आई दरार अब खत्म हो गई है। फिल्म ‘भारत’ छोड़ने के बाद सलमान खान और प्रियंका के बीच मतभेद की खबरें आई थी। इस फिल्म में प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ नजर आई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *