कोलंबिया: बोगोटा में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 3 की मौत, कर्फ्यू

0

पुलिस को शुक्रवार को शहर में जगह -जगह  प्रदर्शन और लूटमार की घटनाओं के बाद तीन शहरों में कर्फ़्यू लगाना पड़ा।



बोगोटा (कोलंबिया), 23 नवम्बर  (हि.स.)। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद एहतियातन कर्फ़्यू लगा दिया गया है। पुलिस को शुक्रवार को शहर में जगह -जगह  प्रदर्शन और लूटमार की घटनाओं के बाद तीन शहरों में कर्फ़्यू लगाना पड़ा। इन घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी।

लैटिन अमेरिका के इस देश में गुरुवार को देश भर में राष्ट्रपति  इवान डुक़ुए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में क़रीब ढाई लाख लोगों ने भाग लिया। लोग न्यूनतम मज़दूरी, पेंशन और कर सुधारों की  मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर  भ्रष्टाचार का भी आरोप  लगाया है।

सरकार ने तीन लोगों की मृत्यु की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है। एक बयान में कहा गया है कि श्रमिक मांगों पर उनके संगठनों से बातचीत करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *