भारत-बांग्लादेश मैच पर सट्टा लगा रहे चार गिरफ्तार

0

इनके पास तो चार मोबाइल फोन, दो कंप्यूटर और दो लाख पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।



 कोलकाता, 23 नवम्बर (हि.स.)। राजधानी कोलकाता के ईडेन गार्डंस स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच पर सट्टा लगा रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इनमें से तीन की पहचान जोड़ाबागान थाना क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय कुंदन सिंह, 388 नंबर रवींद्र सरणी के निवासी 32 वर्षीय मुकेश माली, दुर्गा चरण मित्र स्ट्रीट के रहने वाले 42 साल के संजय सिंह के तौर पर हुई है। इन तीनों से पूछताछ के बाद चौथे शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह न्यू मार्केट थाना इलाके का रहने वाला है। उसकी पहचान 22 साल के मोहम्मद सरजिल हुसैन के तौर पर हुई है।
इनके पास तो चार मोबाइल फोन, दो कंप्यूटर और दो लाख पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। सट्टा लगाकर इन लोगों ने ये सारे रुपये एकत्रित किए थे। इन लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वारदात में इनके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *