बिहार विधानसभा परिसर में जेएनयू मामले पर विपक्ष का हंगामा

0

सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के प्रारंभिक संबोधन के बाद सदन में 5 दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।



पटना, 22 नवम्बर  (हि.स.)। बिहार विधानमंडल के  शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विपक्ष ने दिल्ली के जेएनयू के आन्दोलनकारी छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की और विधानसभा परिसर में हंगामा किया। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के प्रारंभिक संबोधन के बाद सदन में 5 दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा में स्व. नैयर आजम, रघुपति गोप, जगन्नाथ मिश्र, राम जेठमलानी और तुलसीदास मेहता को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के पहले दिन विधान सभा के बाहर विपक्षी दलों  ने दिल्ली के  जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय  के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वाम दल के साथ कांग्रेस और आरजेडी ने  जेएनयू छात्रों के   समर्थन में विधानसभा  से प्रस्ताव पास करने की मांग की। वाम दलों  के नेताओं ने कहा कि गरीबों के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित करने के लिए भाजपा की सरकार ने जेएनयू में फीस बढ़ाई है। विरोधी दलों  के नेताओं ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के जेएनयू संबंधी बयान की घोर निंदा की। माले विधायकों ने आरोप लगाया कि केंद्र इस विश्व विद्यालय को बंद करने की साज़िश कर रहा  है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *