‘स्वयंभू धर्मगुरु’ नित्यानंद देश छोड़कर भागा, गुजरात सरकार बोली-वापस लायेंगे

0

गुजरात सरकार ने नित्यानंद को विदेश से गिरफ्तार कर वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की पुलिस ने अहमदाबाद आश्रम की एक किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया मठ से सर्च ऑपरेशन में कई लैपटॉप, मोबाइल और डेटा जब्त किए गए



अहमदाबाद, 22 नवम्बर (हि.स.)। विवादित स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गए हैं। उसके कैरिबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो में होने की जानकारी गुजरात पुलिस को मिल रही है। गुजरात पुलिस ने आश्रम में किशोर लड़कों और लड़कियों को बंधक बनाने के मामले में नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आश्रम से दो महिला संचालिकाओं को पकड़े जाने के बाद अपनी गिरफ्तारी के डर से नित्यानंद के देश छोड़ने की पुष्टि गुजरात पुलिस ने की है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। नित्यानंद के खिलाफ कर्नाटक में भी एक मामला दर्ज किया गया है।
गुजरात पुलिस ने जब विदेश मंत्रालय से संपर्क किया तो मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि नित्यानंद के भारत से भागने की पुलिस या गृह मंत्रालय से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए हमें उसके स्थान और नागरिकता के बारे में जानकारी एकत्र करनी होगी, तभी नित्यानंद को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है लेकिन हमारे पास अभी तक इस बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *