बैंकों के विलय के विरोध में बैंक कर्मियों का 10 दिसम्बर को संसद के समक्ष धरना

0

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (हि.स.)। विभिन्न बैंक यूनियनों ने 10 सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) के बैंकों के विलय के सरकारी फैसले के विरोध में संसद के सामने 10 दिसम्बर को धरना देने का ऐलान किया है।

बैंक संघों ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि देश सहित विदेशों में बैंकों के विलय का अनुभव स्पष्ट रूप से दिखा रहा है कि किसी भी हितधारक को कोई लाभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिकूल प्रभाव के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय की नीति को आगे बढ़ा रही है। इसके विरोध में आगामी 10 दिसम्बर को विभिन्न बैंक यूनियनों के बैनर तले संसद के सामने धरना दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने गत अगस्त माह में कम और मजबूत वैश्विक आकार के बैंकों को बनाने के लिए 10 सार्वजनिक क्षेत्र के उधारदाताओं को चार में विलय करने की अपनी योजना की घोषणा की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *