शिवसेना को समर्थन देने से प्रदेश में खत्म हो जाएगा कांग्रेस का वजूद : निरुपम

0

मुंबई, 21 नवम्बर (हि.स.)। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि सरकार बनाने के लिए शिवसेना को समर्थन देने से कांग्रेस का वजूद राज्य में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को किसी भी दबाव में नहीं आना चाहिए और इस तरह के निर्णय से बचना चाहिए।
निरुपम ने गुरुवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने इसी तरह बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। इसका सीधा लाभ बसपा को हुआ, जबकि कांग्रेस उस समय से लेकर आज तक उबर नहीं सकी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति इतनी अधिक खराब नहीं है कि वह चंद विभागों के लिए तीसरी पार्टी के रूप में सरकार में शामिल हो। कांग्रेस के ही कुछ नेता अपने निजी स्वार्थ की खातिर शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी पर दबाव बना रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *