सत्य नाडेला फॉर्च्यून की सूची में शीर्ष स्थान पर

0

इस सूची में भारतीय मूल के अजय बंगा और जयाश्री उलाल को भी स्थान दिया गया है। अजय बंगा मास्टरकार्ड के सीईओ और जयाश्री अरिस्टा की मुखिया हैं। बंगा को आठवां और जयाश्री को सूची में 18वां स्थान मिला है।

लॉस एंजेल्स, 21 नवम्बर (हि.स.)। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ  और भारतीय मूल के सत्य नाडेला को फॉर्च्यून की वर्ष 2019 की सूची में बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर की सूची में शीर्ष स्थान मिला है।
इस सूची में भारतीय मूल के अजय बंगा और जयाश्री उलाल को भी स्थान दिया गया है। अजय बंगा मास्टरकार्ड के सीईओ और जयाश्री अरिस्टा की मुखिया हैं। बंगा को आठवां और जयाश्री को सूची में 18वां स्थान मिला है।
सूची में कुल बीस बिजनेसपर्सन को चुना गया है जिन्होंने दुर्लभ लक्ष्यों, असाधारण कार्यों और रचनात्मक संरचना में योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *