लॉस वेगास गोलीकांड के जख्म हुए हरे, घायल बुजुर्ग ने दो साल बाद अस्पताल में दम तोड़ा

0

वह गोली लगने से अपाहिज हो गई थीं। किंबरले को रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी।



लॉस एंजेल्स, 20 नवम्बर (हि.स.)। दो साल पहले मानवता को शर्मशार करने वाले लॉस वेगास गोलीकांड के जख्म फिर हरे हो गए। लॉस वेगस पट्टी पर संगीत का आनंद ले रहे लोगों पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 58 लोग मारे गए थे। इस गोलीकांड में किंबरले जर्वेस ( 57) जख्मी हो गई थीं। उन्होंने पिछले शुक्रवार को यहां सैन बरनारदीनो के रेडलैंड अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह गोली लगने से अपाहिज हो गई थीं। किंबरले को रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी।

यह वाकया 1 अक्टूबर 2017 का है। अमेरिका में मौज मस्ती मनाने वालों के लिए सैरगाह के रूप में प्रख्यात लॉस वेगास की भीड़भाड़ वाली सड़क पर हारवेस्ट कंट्री संगीत समारोह में 64 वर्षीय स्टीफन पैड्डोक ने मांडले बी होटेल की 32वीं मंजिल से सेमी आटोमैटिक राइफल से फायरिंग कर नरसंहार किया था। इस घटना में 20 लोग मौके पर मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। गोलियों के जख्मी लोग एक-एक कर दम तोड़ते रहे। इस घटना पर देश में मातम मनाया  गया था। बंदूक लाबी के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी। मृतकों की स्मृति में लॉस वेगास कम्युनिटी हीलिंग गार्डेन में जर्वेस के नाम पर अब 59वां पौधा रोपने की घोषणा की गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *