अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी को योगी सरकार की हरी झंडी

0

वन मंत्री दारा सिंह 24 नवम्बर को करेंगे इटावा में लायन सफारी का उद्घाटन- उद्घाटन के बाद पर्यटकों और आम आदमी के लिए खुल जाएगी लायन सफारी



इटावा, 19 नवम्बर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली लायन सफारी को योगी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। जनपद में स्थित लायन सफारी का उद्घाटन प्रदेश सरकार में वन मंत्री दारा सिंह 24 नवम्बर को करेंगे।
भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इटावा सफारी को खोलने के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे वन मंत्री दारा सिंह लायन सफारी का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद लायन सफारी आम जनमानस के लिए खोल दी जाएगी। सफारी के डायरेक्टर डॉ. वीके सिंह ने बताया कि सफारी में दर्शकों को अभी शेर देखने को नहीं मिलेंगे। बाकी डियर, बियर और एन्टीलूप सफारी में पर्यटक घूमकर देख सकेंगे। सफारी में इस समय 65 काले हिरण, 42 हिरण, 14 सांभर और तीन भालू हैं। सफारी में 7 डी पिक्चर हाल भी बना है जिसमें दर्शकों को 4डी स्क्रीन पर सफारी से सम्बंधित पिक्चर दिखाई जाएगी। उद्घाटन के लिए सफारी पूरी तरीके से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *