माली में सेना पर आतंकी हमला, 24 जवानों की मौत, 29 घायल

0

माली की सेना ने कहा है कि इस संघर्ष में 17 आतंकवादियों को मार गिराया गया।



बमाको, 19 नवम्बर (हि.स.)। दहशतगर्दों से मोर्चा ले रहे माली में सोमवार को सेना पर हुए आतंकी हमले में 24 जवान मारे गए और 29 जवान घायल हो गए। यह हमला माली और नाइजर सीमा पर विशेष अभियान में जुटे सेना के गश्ती दल पर हुआ। माली सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
माली सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में कहा है कि आतंकवादियों के खिलाफ माली और नाइजर के सीमावर्ती इलाकों के टोंगो दोगों में ऑपरेशन शुरू किया गया है। सोमवार को इसी अभियान के तहत सेना आतंकावादियों का पीछा कर रही थी। इस दौरान पीछे से घात लगाकर आतंकवादियो ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला किया। इसमें 24 जवानों की मौत हो गई और 29 जवान घायल हो गए।
माली की सेना ने कहा है कि इस संघर्ष में 17 आतंकवादियों को मार गिराया गया। 100 संदिग्ध नाइजीरियों को तिलोई में हिरासत में लिया गया है। अभी तक हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले आतंकवादियों ने सेना पर हमला कर  54 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार माली और बुर्किना फासो में जनवरी से लेकर अब तक 1500 से अधिक नागरिक मारे  जा चुके हैं। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के 1500 जवान माली में तैनात हैं।
यह देश जी-5 सहेल का भी सदस्य है। सहेल आतंकवादरोधी बल है। इसमें रिटानिया, माली, नाइजर, बुर्किना फासो और चाड देश के सैनिक शामिल हैं।
पश्चिमी अफ्रीका के नेताओं ने माली को इस्लामवादी आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अगले पांच वर्षों में $ एक बिलियन की राशि देना का वादा किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भी कहा है कि 2020 से माली को अधिक सैन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *