तृणमूल सांसद नुसरत की बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती

0

सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। इसमें हिस्सा लेने के लिए नुसरत को भी जाना था।



कोलकाता, 18 नवम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के बसीरहाट से तृणमूल की सांसद नुसरत जहां की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार रात करीब 10 बजे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। इसमें हिस्सा लेने के लिए नुसरत को भी जाना था। उसके पहले रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक की थी। उसमें भी नुसरत हाजिर नहीं हुई थीं। चिकित्सकों का कहना है कि दवाई के ओवरडोज की वजह से तबीयत बिगड़ी है। उन्हें आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा है। सोमवार को चिकित्सकों ने बताया है कि नुसरत की हालत स्थिर है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *