आईएएएफ ने बदला नाम, अब वर्ल्ड एथलेटिक्स के नाम से जाना जाएगा

0

आईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “अब हम वर्ल्ड एथलेटिक्स हैं।”



नई दिल्ली, 17 नवम्बर (हि.स.)। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशंस (आईएएएफ) अब वर्ल्ड एथलेटिक्स के नाम से जाना जाएगा। आईएएएफ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उक्त जानकारी दी।

आईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “अब हम वर्ल्ड एथलेटिक्स हैं।”

वेबसाइट पर लिखा गया, “नई वर्ल्ड एथलेटिक्स वेबसाइट पर आपका स्वागत है, ऐसी जगह जहां आपको हमारे सुंदर खेल के बारे में सारी जानकारी मिलेगी। हम आपके लिए खिलाड़ियों और खेल के नए फीचर्स लेकर आएंगे और आपको इस खेल से जुड़ी सभी चीजों को ढूंढ़ने में आसानी भी होगी।”

आईएफएफ ने आगे लिखा, “यहां पर आपको खेल से जुड़े समाचार, उसके नियम, ऐतिहासिक आंकड़े औरे ऐसे फीचर मिलेंगे जो एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करेंगे। आने वाले महीनों में हम और कॉन्टेंट जोड़ेंगे और उसमें सुधार भी करेंगे।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *