कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बनेंगी पंजाब की बहू, 21 को शादी

0

अंगद सिंह सैनी 26 वर्ष के हैं। 2017 में पंजाब के नवांशहर से पहली बार विधायक बने है।



रायबरेली, 17 नवम्बर (हि.स.)। कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह पंजाब की बहू बनेंगी। वह पंजाब के विधायक अंगद सिंह सैनी के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। दिल्ली में 21 नवम्बर को शादी होगी। 23 नवम्बर को दिल्ली में शादी का रिसेप्शन भी होगा। अदिति सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि उनके पिता ने यह रिश्ता तय किया था। वह इससे खुश हैं। अंगद सिंह सैनी 26 वर्ष के हैं। 2017 में पंजाब के नवांशहर से पहली बार विधायक बने है। उनके परिवार का पंजाब की राजनीति में खासा दखल है। सैनी के पिता प्रकाश सिंह कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं और नवांशहर से कई बार विधायक रह चुके हैं।वहीं अदिति सिंह भी पहली बार 2017 में  रायबरेली से विधायक चुनी गईं। उनके पिता अखिलेश सिंह भी पांच बार विधायक रह चुके हैं। इसी वर्ष अगस्त में उनका निधन हुआ।
राहुल गांधी से शादी को लेकर उड़ चुकी है अफवाहः विधायक अदिति सिंह की राहुल गांधी से शादी होने की अफवाह उड़ चुकी है। इसके बाद अदिति सिंह ने कहा था कि वह राहुल को भाई मानती हैं और राखी बांधती हैं। अदिति विदेश में पढ़ी हैं। राजनीतिक मुद्दों पर काफी मुखर रही हैं। पार्टी लाइन के विपरीत जाकर बातें कीं। प्रियंका गांधी वाड्रा की नजदीकी होने के कारण उन्हें राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की जीत में भी उनकी प्रमुख भूमिका रही। अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले की सराहना कर कांग्रेस को नाराज किया। 2 अक्टूबर को विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेकर उन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भेजा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *