हरियाणा : हमले में घायल गैंगस्टर अशोक राठी की अस्पताल में मौत

0

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



गुरुग्राम, 16 नवम्बर (हि.स.)। गैंगस्टर अशोक राठी को शनिवार की सुबह हमलावरों ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी थी। उसे मेदांता में भर्ती कराया गया था, लेकिन दोपहर बाद राठी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गैंगेस्टर अशोक राठी अलीपुर स्थित अपने घर में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बैठा हुआ था। एक-दो दोस्त भी बैठे थे।सभी एकसाथ चाय और हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान तीन युवक आए और घर में घुसकर राठी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। राठी को तीन गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत बिगड़ने लगी तो राठी को मेंदाता में रेफर कर दिया गया। वहां दोपहर बाद 3.10 बजे अशोक राठी की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। हमलावरों के बारे में पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिली है। सूत्र बताते हैं कि हमलावर गांव अलीपुर और हरियाहेड़ा के निवासी हैं तथा अशोक राठी शनिवार से उन तीनों की जान-पहचान थी। पुलिस घटनास्थल वाले मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही इस मामले को गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *