अनिल अंबानी ने आरकॉम के डायरेक्‍टर पद से दिया इस्‍तीफा

0

अ‍निल अंबानी के साथ रिलायंस कम्‍युनिकेशंस के चार अन्य अधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया है।



नई दिल्‍ली/मुंबई, 16 नम्वबर (हि.स.)। कर्ज के बोझ से दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के डायरेक्‍टर अनिल अंबानी ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। अ‍निल अंबानी के साथ रिलायंस कम्‍युनिकेशंस के चार अन्य अधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया है। कंपनी की ओर जारी बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।
उल्‍लेखनीय है कि रिलायंस कम्‍युनिकेशंस को दूसरी तिमाही में 30,142 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। वहीं, कंपनी इन्‍सॉलवेंसी प्रक्रिया से भी गुजर रही है, जिसकी संपत्ति बिकने वाली है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी में अनिल अंबानी के अलावा इस्तीफा देने वाले चार अधिकारियों में छाया विरानी, रायना करानी, मंजरी कैकर और सुरेश रंगाचर शामिल हैं। पिछले दिनों वी. मणिकांतन ने डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद से इस्तीफा दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *