लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप की कार ऑटो से टकराई

0

रोहनिया में हुआ हादसा, चालक तेज प्रताप को लेने जा रहा था वृंदावन



वाराणसी, 14 नवम्बर (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव की कार गुरुवार को रोहनिया करनाडाडी कस्बे में ऑटो से टकरा गई। हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ।
तेज प्रताप इन दिनों वृंदावन में है। उनका पीए बीएमडब्‍ल्‍यू कार से उन्हें लेने वृंदावन जा रहा था।रोहनिया बाईपास के रास्ते पर करनाडाडी के समीप कार ऑटो से टकरा गई। दुर्घटना होते ही कार बंद हो गई। चालक के तमाम प्रयास के बाद भी जब कार स्‍टार्ट नहीं हुई तो कार को किसी तरह सड़क के किनारे करके चालक ऑटो चालक से हर्जाना मांगने लगा। ऑटो चालक ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो कार के पीछे चल रही स्‍कोर्ट की गाड़ियों में सवार सुरक्षा कर्मियों ने ऑटो चालक को अपने वाहन में बैठा लिया। तब तक वहां लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मामला वीवीआईपी से जुड़ा देख क्षेत्रीय पुलिस ने विभागीय अफसरों को सूचना दी और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *