नालंदा में ट्रक ने ऑटो को रौंदा, छह की मौत, पांच घायल

0

मृतकों में एक बच्चा सहित पांच लोग शामिल हैं। घायलों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।



पटना, 13 नवम्बर (हि.स.)। नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर इलाके में बिहारशरीफ-रांची एनएच पर बुधवार की सुबह एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में एक बच्चा सहित पांच लोग शामिल हैं। घायलों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतकों में दो के नाम पूनम देवी और नंदकिशोर है। अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है।
ऑटो यात्रियों को लेकर नवादा जिले के वारसलीगंज के कुटरी गांव से बिहारशरीफ आ रहा था। इस बीच दुर्गापुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए। टक्कर लगते ही ऑटो काफी दूर जा गिरा। उसकी छत उड़ गयी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गये और घायलों को बाहर निकाला गया। पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
राजगीर के डीएसपी सोमनाथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में कुछ नवादा के परनावां गांव के रहने वाले, कुछ नालंदा जिले के कतरीसराय के कतरी गांव और कुछ गिरियक प्रखंड के थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *