बोलिविया संकट :जिनीन आनेज ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया

0

लातिन अमेरिका के इस देश में पूर्व राष्ट्रपति  एवो मोरालेस ने चुनाव में धांधली के आरोपों के बाद पद से त्यागपत्र दे दिया था।



लॉस एंजेल्स, 13 नवम्बर (हि.स.)। बोलिविया में गहराए राजनीतिक संकट के बीच मंगलवार को प्रतिपक्ष की नेता जिनीन आनेज ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। लातिन अमेरिका के इस देश में पूर्व राष्ट्रपति  एवो मोरालेस ने चुनाव में धांधली के आरोपों के बाद पद से त्यागपत्र दे दिया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिनीन की इस  घोषणा के बाद सीनेट (विधायिका) में मोरालेस के समर्थक सांसदों ने सदन का बहिष्कार  किया। सदन में कोरम पूरा नहीं होने से नए राष्ट्रपति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। सीनेट के अध्यक्ष राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के त्यागपत्र देने से यह स्थिति पैदा हुई है। बोलिविया के उच्चतम न्यायालय ने सुश्री जिनीन की घोषणा को वैध ठहराया है।
सुश्री जिनीन ने कहा है कि वह सांविधानिक दृष्टि से अगली राष्ट्रपति हैं और जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे।  मेक्सिको में शरण ले चुके मोरालेस ने जिनीन की घोषणा की निंदा की है। मोरालेस ने रविवार को पद से त्यागपत्र दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *