स्वर कोकिला लता मंगेशकर वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक

0

हेमा मालिनी ने की जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना 



स्वर कोकिला लता मंगेशकर लंग्स की समस्या से जूझ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें सोमवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक है। उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। हेमा ने ट्वीट किया-‘लता मंगेशकर,जो अस्पताल में भर्ती है।ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें इस संकट से बाहर आने की शक्ति दे।भारत रत्न भारत की स्वर कोकिला लता जी के लिए प्रार्थना करती हूं कि वह हमारे बीच बनी रहें।’
लता मंगेशकर निमोनिया से पीड़ित हैं। देश-विदेश से उनके फैंस उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। उन्हें दादासाहब फाल्के, भारत रत्न, तीन नेशनल अवॉर्ड्स सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *