सीरिया में तीन कार बम धमाके, सात लोगों की मौत

0

यह धमाके एक वाणिज्यिक जिले और होटल के पास हुए। 



दमिश्क, 12 नवम्बर (हि.स.)। सीरिया के उत्तरपूर्वी शहर कमिशली में एक के बाद एक लगातार हुए कार धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई है और 70 अन्य लोग घायल हो गए। सीरिया की स्टेट न्यूज एजेंसी सना के मुताबिक सोमवार को हुए धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

यह धमाके एक वाणिज्यिक जिले और होटल के पास हुए।  इससे पहले एक अर्मेनियाई कैथोलिक पादरी और उसके पिता पर हमला हुआ था। अज्ञात बंदूकधारियों ने दोनों की हत्या कर दी थी। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

उल्लेखनीय है कि कामिशली सीरिया के उत्तर-पूर्व में अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में स्थित है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले महीने अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा के बाद इस क्षेत्र में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। तुर्की ने कुर्दों पर हमला तेज कर दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *