मुंबई, कोलकाता पर्यटन की दृष्टि से निम्नतम शहरों की सूची में

0

स्काटलैंड में एडिनबरा, विएना और ब्रिसबेन को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया है। यह चयन दुनिया के 76 शहरों में से किया गया है।



लॉस एंजेल्स, 12 नवम्बर(हि.स.)। सीनियर सिटीजन के सैर-सपाटे और सुरक्षा की दृष्टि से मुंबई और कोलकाता को निम्नतम शहरों की सूची में स्थान दिया गया है। मुंबई को निम्नतम स्थान दिए जाने के बारे में कहा गया है कि यह शहर भीड़भाड़ वाला है और वरिष्ठजनों के लिए सुगम परिवहन सेवा और गुणात्मक सेवाओं का अभाव है। स्काटलैंड में एडिनबरा, विएना और ब्रिसबेन को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया है। यह चयन दुनिया के 76 शहरों में से किया गया है।

वरिष्ठजनों की दृष्टि से पहले 10 शहरों में एडिनबरा, विएना, ब्रिसबेन के बाद वैंकूवर, सान फ्रांसिस्को, जेनेवा, जूरिख, प्राग, हैम्बर्ग और इटली को स्थान दिया गया है। सबसे निम्न तम शहरों में मुंबई और कोलकाता के बाद काहिरो, मनीला, जोहनिसबर्ग, मेक्सिको, इस्तांबुल, हनोई, कुआलालमपुर और साउ पाऊलो के नाम हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *