जमुई में बस पलटी, 50 यात्री घायल

0

सभी को पहले सिकंदरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथिमक उपचार के बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



जमुई, 12 नवम्बर (हि.स.)। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में लगभग 50 यात्री घायल हो गए। सभी को पहले सिकंदरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथिमक उपचार के बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि यह लोग देवघर से मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे। चालक के संतुलन खो देने के बाद बस एक पेड़ में जा टकराई और फिर असंतुलित होकर खाई में पलट गई। बस में लगभग 70 लोग सवार थे।
सिविल सर्जन डॉ. श्याम मोहन दास ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है। लगभग एक दर्जन यात्रियों के हाथ और पैर में गंभीर रूप से चोट आई है। जमुई सदर अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।
बताया गया है कि जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के सहोड़ा गांव के अमर शर्मा अपने तीन बच्चों का मुंडन करवाकर देवघर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जमुई एसडीपीओ रामपुकार सिंह और एसडीओ लखिन्द्र पासवान ने मौका-मुआयना किया है। कुछ यात्रियों का कहना है चालक शराब के नशे में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *