महाराष्ट्र : राज्यपाल ने भाजपा को दिया सरकार बनाने का न्यौता

0

विधानसभा चुनाव में 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी रही भाजपा को राज्यपाल ने पहले सरकार बनाने का न्यौता दिया है। 11 नवम्बर को सुबह आठ बजे तक भाजपा को अपना पक्ष स्पष्ट करना है।



नई दिल्ली, 09 नवम्बर (हि.स.)। महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को राज्य में सरकार बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इच्छा जाननी चाही है। विधानसभा चुनाव में 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी रही भाजपा को राज्यपाल ने पहले सरकार बनाने का न्यौता दिया है। बताया जा रहा है कि आगामी 11 नवम्बर को सुबह आठ बजे तक भाजपा को अपना पक्ष स्पष्ट करना है।

महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर को हुआ था और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। ऐसे में 15 दिन बीतने के बाद भी कोई दल या गठबंधन सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आया। इसीलिए राज्यपाल ने सरकार गठन की संभावना का पता लगाने के निर्णय से सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पहले सरकार बनाने का न्यौता दिया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में चुनाव परिणामों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है। इस बीच बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *