बुलबुल की वजह से दमदम हवाई अड्डे से 12 घंटे तक उड़ानें रद्द

0

शाम छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक सारी उड़ानें रद्द



कोलकाता, 09 नवम्बर (हि.स.)। बुलबुल चक्रवात की वजह से दमदम हवाई अड्डे पर उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक सारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अगर रविवार को भी मौसम सामान्य नहीं हुआ तो उड़ाने रद्द ही रहेंगी।
बुलबुल चक्रवात की वजह से कोलकाता में भारी बारिश और आंधी चल रही है। कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गएहैं। आसमान में बिजली कड़क रही है। इसके अलावा तेज तूफान की वजह से वायु ट्रैफिक कंट्रोल में भी दिक्कतें हो रही हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *