राहुल ने दिया एसपीजी को धन्यवाद

0

इससे पहले कांग्रेस ने गृह मंत्रालय द्वारा गांधी परिवार की सुरक्षा से विशेष सुरक्षा बल (एसपीजी) को हटाए जाने के फैसले को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया।



नई दिल्ली, 08 नवम्बर (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को विशेष सुरक्षा बल के जवानों को उनके परिवार को अब तक सुरक्षा प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार देरशाम ट्वीट कर कहा है कि एसपीजी के सभी भाइयों और बहनों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने वर्षों से उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों के समर्पण, निरंतर सहयोग व स्नेह तथा लम्बे अरसे तक सीखने का अवसर प्रदान करने के लिए वह उनका धन्यवाद देते हैं। उनका सहयोग सम्मान का विषय रहा है। वह उन्हें एक बेहतरीन भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *