पश्चिमी लीबिया में 39 अवैध अप्रवासी गिरफ्तार

0

सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि पूर्वी जुवारा में एक साइट पर अवैध अप्रवासियों को इकट्ठा किया गया है। 



त्रिपोली, 08 नवम्बर (हि.स.)। लीबिया के सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी लीबियाई शहर जुवारा में 39 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि पूर्वी जुवारा में एक साइट पर अवैध अप्रवासियों को इकट्ठा किया गया है।
सुरक्षा विभाग ने कर्मचारियों के साथ गश्ती वाहन को वहां भेजा। जांच में बांग्लादेश के 39 अवैध अप्रवासी वहां मिले। सभी को गिरफ्तार कर एक आश्रयस्थल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अवैध प्रवासी लीबिया से यूरोप कीओर भूमध्यसागर को पार करने का विकल्प चुनते हैं। हालांकि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने कई बार कहा है कि बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण लीबिया सुरक्षित बंदरगाह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *