अदालत ने ट्रम्प पर किया बीस लाख डालर का जुर्माना

0

जज ने कहा है कि ट्रम्प और उसके तीनों बेटे फाउंडेशन के कर्ता-धर्ता हैं और इसकी  राशि का राजनीतिक कार्यों में उपयोग नहीं कर सकते।



न्यूयॉर्क, 08 नवम्बर (हि.स.)। अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक और झटका दिया है है। इस बार न्यूयॉर्क की एक जज ने गुरुवार को एक आदेश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर अपने चैरिटी फाउंडेशन फंड की धनराशि का राजनीतिक दुरुपयोग किए जाने पर बीस लाख डालर का जुर्माना किया है।
महिला जज सलीयन्न स्कार्पला ने आदेश में कहा है कि ट्रम्प  ने धनराशि का अपने चुनाव कार्य में  दुरुपयोग किया। ट्रम्प ने इस फाउंडेशन को सन 2018 में बंद कर दिया था। जज ने कहा है कि ट्रम्प और उसके तीनों बेटे फाउंडेशन के कर्ता-धर्ता हैं और इसकी  राशि का राजनीतिक कार्यों में उपयोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा है कि ट्रम्प को चुनाव कार्यों में अपनी ही  राशि का उपयोग करना चाहिए था।
इस फाउंडेशन में डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी इवानका ट्रम्प और एरिक ट्रम्प निदेशक हैं। ट्रम्प के वकील ने कहा है कि डेमोक्रेट ने  राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस मामले को अदालत में दायर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *