पाकिस्तान का यू टर्न, बोले- भारतीय श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट जरूरी

0

इस्लामाबाद, 07 नवम्बर (हि.स.)। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान पर सेना का शिकंजा कसता जा रहा है। इमरान खान ने पूर्व में घोषणा की थी कि करतारपुर गुरुद्वारे में आने वाले भारतीय तीर्थ यात्रियों को पास्पोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी पर करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने इमरान की घोषणा को उलटते हुए यूटर्न ले लिया और कहा कि भारतीय श्रद्धालुओं के लिए अब यहां आने के लिए पासपोर्ट होना जरूरी है।
एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि पासपोर्ट के आधार पर हुए प्रवेश को ही वैध माना जाएगा। सुरक्षा और संप्रभुता के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की थी कि भारतीय श्रद्धालुओं को पोसपोर्ट का जरूरत नहीं होगी। उन्हें बस एक वैध पहचान पत्र की ही जरूरत होगी। साथ ही एडवांस बुकिंग की जरूरत भी नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि नौ नवम्बर को करतारपुर गलियारे का उद्घाटन होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *