भारत के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम घोषित

0

स्टेफनी टेलर होंगी कप्तान, शकेरा सेलमान की वापसी



सेंट जोन्स (एंटिगा), 07 नवम्बर (हि.स.)। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के 14 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान स्टेफनी टेलर को सौंपी गई है। टीम में शकेरा सेलमान की वापसी हुई है।

टीम चयन को लेकर वेस्टइंडीज महिला टीम की चयनकर्ता एन ब्राउन-जॉन ने कहा, ‘एकदिनी श्रृंखला के बाद टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीद है कि चिनेल हेनरी फिट होंगी, वह चोट के कारण पहले एकदिनी के बाद नहीं खेल पाई थीं।’

बता दें कि पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैच में नौ और दस नवंबर को सेंट लूसिया में खेले जाएंगे जबकि बाकी के तीन मैच क्रमश: 14, 17 और 20 नंवबर को गयाना में खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम इस प्रकार है-

टीम: स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनीसा मोहम्मद (उप-कप्तान), आलियाह एलीने, अफी फ्लेचर, शकेरा सेलमान, हेले मैथ्यूज, शेडियन नेशन, शिनेल हेनरी, स्टैसी-एन किंग, किशोना नाइट, नताशा मैकलीन, शबिका गजनबी, शम्मा कैम्पबेल, शेनेटा ग्रिमंड।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *