भारत सरकार ने म्‍यांमार में अपहृत 5 भारतीय नागरिकों को कराया मुक्‍त

0

इन सभी को तीन नवम्‍बर को म्‍यांमार के चिन स्‍टेट के पालेत्‍वा से रखाइन सूबे के किऑकताव जाते समय अराकान आर्मी ने अगवा कर लिया था।



नई दिल्ली, 05 नवम्बर (हि.स.)। भारत सरकार ने मंगलवार सुबह म्‍यांमार के रखाइन सूबे में हस्‍तक्षेप कर अराकान आर्मी द्वारा अगवा किए गए पांच भारतीय नागरिकों, म्‍यांमार की संसद के एक सदस्‍य और म्‍यांमार के चार नागरिकों (दो स्‍थानीय ट्रांसपोर्टर्स तथा दो स्‍पीड ऑपरेटर्स) को मुक्‍त कराया।

इन सभी को तीन नवम्‍बर को म्‍यांमार के चिन स्‍टेट के पालेत्‍वा से रखाइन सूबे के किऑकताव जाते समय अराकान आर्मी ने अगवा कर लिया था। अपहृत भारतीय नागरिक वर्तमान में म्‍यांमार की कलादान सड़क परियोजना के निर्माण से संबद्ध हैं।

एक भारतीय नागरिक का अराकान आर्मी के कब्‍जे में होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्राप्‍त सूचना के अनुसार वह मधुमेह से पीड़ित था। अपहणकर्ताओं के चंगुल से मुक्‍त कराए गए भारतीय नागरिक मृतक के पार्थिव शरीर सहित सित्‍वे पहुंच चुके हैं, जहां से वे स्‍वदेश वापसी के लिए यांगून रवाना होंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *