भारत-फ्रांसीसी सैनिकों ने युद्ध की कठिनाइयों को देखते हुए किया संयुक्त अभ्यास

0

पारस्परिक विश्वास को बढ़ाने के लिए दोनों देशों के शस्त्रों और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर उनके संचालन और निर्देशन की जानकारी आदान-प्रदान की।



बीकानेर, 05 नवम्बर (हि.स.)। राजस्थान में बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और फ्रांसीसी सैनिकों ने संयुक्त युद्धाभ्यास ‘शक्ति-2019’ में कठिन प्रशिक्षण शुरू किया।
आर्मी पीआरओ कर्नल सम्बित घोष ने मंगलवार को बताया कि 31 अक्टूबर से शुरू हुआ संयुक्त युद्धाभ्यास 13 नवम्बर तक चलेगा। दोनों सेनाओं के सैनिकों ने युद्ध की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए युद्ध अनुकूलन और कौशल को बढ़ाने के लिए शिक्षण शस्त्रों का अभ्यास किया। साथ ही पारस्परिक विश्वास को बढ़ाने के लिए दोनों देशों के शस्त्रों और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर उनके संचालन और निर्देशन की जानकारी आदान-प्रदान की।
इस दौरान हेलीकॉप्टरों द्वारा ऑपरेशन के प्रशिक्षण को भी अभ्सास में शामिल किया गया। इसके अलावा गुत्थम-गुत्थे की युद्धकौशल को बढ़ाने के लिए गुप्त सैन्य गतिविधियों द्वारा विध्वंस की क्षमता और शीघ्रगामी स्थितिजन्य प्रतिवर्ती निशानेबाजी का भी अभ्यास किया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *