हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों पर हमला, पांच घायल, एक नेता का कान चबाया

0

यह जानलेवा हमला हांगकांग के सिटीप्लाजा के व्यापारिक परिसर के बाहर हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमलावर ने पीड़ितों से कहा कि हांगकांग चीन का हिस्सा है।



हांगकांग, 04 नवम्बर (हि.स.)। हांगकांग में एक हमलावर ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया। फरार होते समय उसने लोकतंत्र समर्थक एक नेता का कान चबा लिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, पिछले पांच महीनों से सरकार में सुधार की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शनों को रोकने के लिए दंगा रोधी पुलिस ने कई माम्ल्स पर छापेमारी की।

यह जानलेवा हमला हांगकांग के सिटीप्लाजा के व्यापारिक परिसर के बाहर हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमलावर ने पीड़ितों से कहा कि हांगकांग चीन का हिस्सा है।

टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया कि हमलावर जिला पार्षद एंड्रयू चियू के कान को चबा रहा है। दरअसल हमलावर लोगों पर हमला करने के बाद भागने की फिराक में था और चियू ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी। घटना के बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस के हवाले कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *