फ्रांस में बस पलटने से 33 यात्री घायल

0

सोमे प्रशासन के अनुसार फ्लिक्स बस कंपनी की बस पलट गई, जो पेरिस से लंदन जा रही थी। चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि 29 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।



सोमे (फ्रांस), 04 नवम्बर (हि.स.)। रविवार को उत्तरी फ्रांस के सोमे में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 33 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

सोमे प्रशासन के अनुसार फ्लिक्स बस कंपनी की बस पलट गई, जो पेरिस से लंदन जा रही थी। चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि 29 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

ले परिसियन अखबार ने रविवार को बताया कि बस में 11 फ्रेंच यात्री, 10 ब्रिटिश नागरिक, पांच अमेरिकी नागरिक, दो रोमानी नागरिक, एक स्पैनिश, एक मॉरेशियन, एक जापानी और एक श्रीलंका का नागरिक सवार थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले फ्रेंच मीडिया ने बताया कि घायलों में कुछ रूसी नागरिक भी शामिल हैं लेकिन रूसी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लिक्स बस दुर्घटना में कोई रूसी नागरिक घायल नहीं हुआ है। उधर, फ्लिक्स बस कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना का कारण क्या है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *