करनाल में 50 फुट गहरे बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची, बचाव कार्य जारी

0

बच्ची का नाम शिवानी बताया जा रहा है।



करनाल, 04 नवम्बर (हि.स.)। जिले के घरौंदा थानान्तर्गत हरि सिंहपुरा गांव में कल देर शाम खेलते समय 5 साल की एक बच्ची 50 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची का नाम शिवानी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही करनाल के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, एस पी सुरेंद्र भौरिया, घरौंडा एस डी एम और घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य का जायजा लिया। बच्ची के बचाव के लिए पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीमें बुला ली गई हैं। मौके पर जेसीबी की मदद से संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *