वियतनाम ने पहले मैत्री मैच में भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 3-0 से हराया

0

इश मुकाबले में वियतनाम के लिए थि नहूंग, थि वान और थि थू हेंग ने 1-1 गोल किया।



नई दिल्ली, 03 नवम्बर (हि.स.)। मेजबान वियतनाम ने रविवार को पहले फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 3-0 से हरा दिया। इश मुकाबले में वियतनाम के लिए थि नहूंग, थि वान और थि थू हेंग ने 1-1 गोल किया।

मेजबान वियतनाम ने इस मुकाबले में आक्रामक शुरूआत की और मैच के आठवें मिनट में ही नहूंग ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के 12वें मिनट में वियतनाम को गोल करने का एक और मौका मिला, लेकिन इस बार अदिति चौहान ने बेहतरीन बचाव कर वियतनाम का प्रयास असफल कर दिया।

मध्यांतर तक वियतनाम की टीम 1-0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद मैच के 82वें मिनट में 12 वें मिनट में थि वान और 89वें मिनट में हेंग ने गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी मैत्री मैच बुधवार को खेला जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *