नेपाल में बस नदी में गिरी, 6 की मौत, 12 घायल

0

बस दोलखा से काठमांडू जा रही थी। इस दुर्घटना चार लोग लापता भी हैं जिनकी तलाश जारी है।



दोलखा, 03 नवम्बर (हि.स.)। नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में रविवार को एक बस नदी में गिर गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि बारह अन्य घायल हैं। बस दोलखा से काठमांडू जा रही थी। इस दुर्घटना चार लोग लापता भी हैं जिनकी तलाश जारी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
यह दुर्घटना दोपहर बाद तब हुई जब बस दोलखा में सुकुटे के निकट बस फिसलकर सनकोशी नदी में गिर गई और करीब सौ मीटर तक नदी की धारा में बह गई।
पुलिस उपाधीक्षक माधव प्रसाद काफले के मुताबिक, सभी घायलों को धुलीखेल और ओम अस्वताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। हालांकि लापाता लोगों का अभी तक पता नहीं चला है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *