एयर बीएनबी के किराए के मकानों में अब रात्रि पार्टियां नहीं हो सकेंगी

0

विदित हो कि हैलोविन पार्टी के दौरान हाल ही में  कैलिफ़ोर्निया के ओरनिंडा हिल्स में एयर बीएनबी के एक मकान में गुरुवार की रात पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गयी थी। इस पार्टी में एक सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया था।

लॉस एंजेल्स,03 नवंबर (हि.स.)। एयर बीएनबी के किराए के मकानों में मौज मस्ती करने वाले लोगों को अब पार्टियां करने की अनुमति नहीं होगी। यह घोषणा एयर बीएनबी के सीईओ ब्रियान चेसकी ने ट्वीट कर की है।
विदित हो कि हैलोविन पार्टी के दौरान हाल ही में  कैलिफ़ोर्निया के ओरनिंडा हिल्स में एयर बीएनबी के एक मकान में गुरुवार की रात पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गयी थी। इस पार्टी में एक सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया था।
चेसकी ने अपने ट्वीट में कहा है कि एयर बीएनबी की सुविधा का लाभ उठाने और मौज मस्ती के लिए पार्टियां किए जाने की आज से ही अनुमति नहीं दी जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *