समस्तीपुर में छठ पूजा के दौरान मंदिर की दीवार ढही, दो महिलाओं की मौत

0

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। मलबे से दो महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं।



समस्तीपुर, 03 नवम्बर (हि.स.) । हसनपुर के बड़गांव में रविवार सुबह छठ पूजा के दौरान मंदिर की दीवार गिर जाने से कई लोग मलबे में दब गए। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। मलबे से दो महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं।
यह हादसा छठ घाट के पास तालाब के किनारे बने काली मंदिर की दीवार ढहने से हुआ। मलबे में कम से कम 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस पहुंच चुकी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। रोसड़ा से एसडीओ अमन कुमार भी मौजूद हैं। उन्होंने दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *